लाइव न्यूज़ :

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान, बोलीं- "लड़कियाँ होटल के कमरे में..."

By अंजली चौहान | Updated: April 20, 2023 17:17 IST

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि अभी ज्यादातर मामले लिव-इन रिलेशनशिप के आते हैं। ऐसे मामलों में ज्यादा दखल मुश्किल होता है और उन्हें सुलझाना कठिन हो जाता।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने लड़कियों पर की विवादित टिप्पणी कैथल के एक कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लड़कियों को लड़कों के साथ संबंध रखने पर दी सलाह उन्होंने कहा कि लड़कियां होटलों में आरती करने नहीं जाती

कैथल:हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेणु भाटिया वीडियो में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खुद महिलाओं पर ही सवाल खड़े करते हुए कुछ ऐसा कह रही है जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष कैथल में आरकेएसडी कॉलेज में साइबर क्राइम और जागरूकता कार्यक्रम में पहुंची थी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि लड़कियां होटल के कमरे में हनुमान आरती करने नहीं जाती हैं। ऐसे स्थान पर जाने पर कुछ भी हो सकता है ऐसे में उन्हें खुद अपना ख्याल रखना चाहिए। 

रेणु भाटिया ने कहा कि लड़कियां हर मुद्दे पर बहुत समझदार है। वह जैसे ही कॉलेज में आ जाती है उन्हें समझ हो जाती है कि क्या सही है क्या गलत। ऐसे में लड़कियों को समझना चाहिए कि उन्हें किस जगह पर जाना चाहिए और किस जगह पर नहीं।

उन्होंने ऐसे मामले सामने आते हैं जहां लड़कियाँ अपने पुरुष मित्र के साथ होटल के कमरे में जाती है, उन्हें पता है कि होटल के कमरे में वह हनुमान की आरती करने तो नहीं जाती है ऐसे में उनके साथ कुछ भी अनुचित हो सकता है। उन्हें खुद इन स्थानों पर जाने से बचना चाहिए वरना उनके साथ कुछ भी हो सकता है। 

कॉलेज जाते ही लड़के-लड़कियों को 'पर' लग जाते हैं- रेणु भाटिया

आरकेएसडी कॉलेज में बोलते हुए रेणु भाटिया ने कहा कि लड़के-लड़कियां स्कूल से निकलने के बाद जैसे ही कॉलेज आते हैं उन्हें लगता है कि वह आजाद हो गए हैं। अब उन पर पढ़ाई का कोई बोझ नहीं है।

लड़कियां समझने लगती है कि अब वह कुछ भी पहनेगीं, कहीं भी जाएंगी। वहीं, लड़कों के कंधे से बैग हट गया है वह बाइक चलाएंगे और महिला मित्र को उस पर बैठा कर घुमाएंगे। 

लड़के-लड़कियां कॉलेज आकर दोस्ती कर लेते हैं और होटल के कमरे में जाते हैं। इस दौरान लड़कियों के साथ कुछ गलत हो जाता है तो वह इसकी शिकायत करती हैं लेकिन खुद लड़कियों को ऐसा करने से पहले सोचना चाहिए कि होटल में मित्र द्वारा उनके साथ कुछ अनुचित भी किया जा सकता है। 

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि अभी ज्यादातर मामले लिव-इन रिलेशनशिप के आते हैं। ऐसे मामलों में ज्यादा दखल मुश्किल होता है और उन्हें सुलझाना कठिन हो जाता।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कानून के कारण हमारे हाथ बंधे होते हैं। उन्होंने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप के कारण अपराध बढ़ रहे हैं और इससे कई परिवार खराब हो रहे हैं। 

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में बने लिव-इन रिलेशनशिप कानून के कारण आयोग इन मामलों में हाथ नहीं डाल पाता और उसे हाथ बांधे रहने पड़ते हैं। ऐसे में इस कानून की समीक्षा करने और इसमें बदलाव करने की जरूरत है। 

टॅग्स :हरियाणानारी सुरक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब