लाइव न्यूज़ :

नोएडा में एंबुलेंस के लिए किराया सूची जारी, तय शुल्क से अधिक की मांग पर होगी कार्रवाई

By भाषा | Updated: May 9, 2021 00:53 IST

Open in App

नोएडा, आठ मई कोविड-19 मरीजों से मनमाना किराया वसूले जाने की शिकायतों के मद्देनजर नोएडा प्रशासन ने दूरी के हिसाब से एंबुलेंस सेवा के लिए किराया निर्धारित कर दिया है।

जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को जारी की गयी किराया सूची के अनुसार कोई भी एंबुलेंस चालक 10 किलोमीटर की दूरी के लिए 1,000 रूपए ही लेगा। साथ ही 10 किलोमीटर की दूरी के लिए ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस का किराया 1,500 रुपए होगा। ज्यादा दूरी के लिए 100 रूपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि बताया कि वेंटिलेटर एंबुलेंस के लिए 10 किलोमीटर तक ढाई हजार रुपया और इससे ज्यादा दूरी पर 200 रूपए प्रति किलो मीटर का किराया लगेगा।

चौहान ने बताया कि अगर कोई एंबुलेंस चालक संक्रमित मरीज या उनके परिजनों से निर्धारित किराया से ज्यादा रकम की मांग करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां