लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात सर्जन रघुराम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा नववर्ष पर सम्मानित होने वालों की सूची में शामिल

By भाषा | Updated: December 31, 2020 21:19 IST

Open in App

हैदराबाद, 31 दिसंबर प्रख्यात सर्जन एवं पद्मश्री से सम्मानित रघु राम पिल्लारीसेट्टी को प्रतिष्ठित महारानी एलिजाबेथ द्वितीय वर्ष 2021 नववर्ष सम्मान से सम्मानित होने वालों की सूची में स्थान मिला है।

इस सम्मान की स्थापना किंग जॉर्ज पंचम ने वर्ष 1917 में की थी और महारानी सम्मान दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है।

केआईएमएस अस्पताल द्वारा बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सम्मानितों की सूची लंदन गैजेट में प्रकाशित की जाती है जो ब्रिटिश राजसिंहासन का आधिकारिक प्रकाशन है।

विज्ञप्ति के मुताबिक स्तन संबंध बीमारियों के केआईएमएस उषालक्ष्मी केंद्र के निदेशक 54 वर्षीय रघु राम गत 100 साल के इतिहास में महारानी द्वारा ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर (ओबीई) ऑफिसर से सम्मानित होने वाले सबसे युवा भारतीय मूल के विजेता हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक ब्रिटिश सम्राज्य में (नाइटहुड/डैमहुड को छोड़कर) यह दूसरा शीर्ष सम्मान है जो रघु राम को भारत में स्तन कैंसर के इलाज में सुधार और सर्जरी संबधी शिक्षा व भारत/ब्रिटेन संबंध के लिए उल्लेखनीय काम करने के लिए दिया गया है।

रघुराम पिल्लरीसेट्टी ने कहा, ‘‘ मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा, मैं तब निशब्द हो गया जब मुझे सूचना दी कि गई महामहिम महारानी ने मुझे ऑफिसर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर नियुक्त किया है। मैं कृतज्ञ हूं और विनम्रता से महामहिम महारानी द्वारा दिए गए इस उच्च सम्मान को स्वीकार करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी