लाइव न्यूज़ :

पद्मश्री से सम्मानित और प्रख्यात ‘सैक्सोफोन सम्राट’ कादरी गोपालनाथ नहीं रहे

By भाषा | Updated: October 11, 2019 17:18 IST

उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। ‘सैक्सोफोन सम्राट’ की उपाधि के अलावा गोपालनाथ को केंद्र संगीत नाटक अकादमी, तमिलनाडु सरकार का कलईमामणि, कर्नाटक कलाश्री, गन कला भूषण और नाद गंधर्व जैसे तमाम पुरस्कारों से नवाजा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालनाथ के बेटे मनीकांत कादरी प्रख्यात संगीत निदेशक हैं।पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें पीठ में दर्द की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रख्यात सैक्सोफोन वादक कादरी गोपालनाथ का शुक्रवार तड़के यहं एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। ‘सैक्सोफोन सम्राट’ की उपाधि के अलावा गोपालनाथ को केंद्र संगीत नाटक अकादमी, तमिलनाडु सरकार का कलईमामणि, कर्नाटक कलाश्री, गन कला भूषण और नाद गंधर्व जैसे तमाम पुरस्कारों से नवाजा गया था।

पद्मश्री से सम्मानित और देश में सैक्सोफोन से संगीत देने के प्रवर्तकों में से एक गोपालनाथ को लंदन में 1994 में रॉयल अलबर्ट हॉल के बीबीबी प्रोमीनेड कार्यक्रम में आमंत्रित होने वाले पहले कर्नाटिक संगीतज्ञ का विशेष सम्मान भी प्राप्त है। गोपालनाथ के बेटे मनीकांत कादरी प्रख्यात संगीत निदेशक हैं।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें पीठ में दर्द की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दिल का दौरा पड़ने की वजह से शुक्रवार तड़के उनका निधन हो गया। गोपालनाथ चेन्नई में संगीत की दुनिया में सक्रिय थे जबकि वह रहने वाले तटीय कर्नाटक के थे।

उनका जन्म दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुक के सजीपा मूडा गांव में छह दिसंबर, 1949 को हुआ था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने गोपालनाथ के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से संगीत जगत ने एक महान संगीतज्ञ खो दिया।

सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। उनके बड़े बेटे गुरुप्रसाद के कुवैत से यहां पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार होगा। उन्होंने बताया कि उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए यहां टाउनहॉल में रखा जाएगा। 

टॅग्स :कर्नाटकबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल