विख्यात संस्कृत विद्वान विद्यावाचस्पति गोविंदाचार्य का निधन
By भाषा | Updated: December 13, 2020 15:11 IST2020-12-13T15:11:38+5:302020-12-13T15:11:38+5:30

विख्यात संस्कृत विद्वान विद्यावाचस्पति गोविंदाचार्य का निधन
मेंगलुरु, 13 दिसंबर विख्यात संस्कृत विद्वान विद्यावाचस्पति बन्ननजे गोविंदाचार्य का आयु संबंधी बीमारियों के कारण रविवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि गोविंदाचार्य ने उडुपी के अम्बल्पदी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।
'मधवा' विचारधारा के प्रचारक गोविंदाचार्य को वर्ष 2009 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह वेद भाष्य, उपनिषद भाष्य, महाभारत, रामायाण और पुराणों के ज्ञाता थे।
गोविंदाचार्य ने करीब 150 पुस्तकें लिखीं और संस्कृत से कन्नड़ में भी काफी अनुवाद किया। उन्होंने कई ऐतिहासिक किताबों का भी कन्नड़ में अनुवाद किया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।