लाइव न्यूज़ :

सड़क यातायात सुरक्षा के प्रसिद्ध विशेषज्ञ दिनेश मोहन का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Updated: May 21, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई आईआईटी में मानद प्रोफेसर और सड़क सुरक्षा एवं आघात रोकथाम के प्रख्यात विशेषज्ञ दिनेश मोहन का शुक्रवार को कोविड-19 से उत्पन्न जटिलताओं से निधन हो गया। संस्थान के निदेशक वी रामगोपाल राव ने यह जानकारी दी।

राव ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सेंट स्टीफन्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। दिल का दौरा पड़ने की वजह से आज उनका निधन हो गया। वह सड़क सुरक्षा और यातायात के क्षेत्र के दिग्गज थे और इस क्षेत्र में अनुसंधान में उन्होंने काफी योगदान दिया।’’

प्रख्यात इतिहासकार इरफान हबीब ने उनके निधन पर ट्विटर पर दुख प्रकट किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह जानकर बेहद दुख हुआ कि हमारे प्यारे मित्र, आईआईटी दिल्ली के पूर्व प्राध्यापक प्रोफेसर दिनेश मोहन का निधन कोविड से हो गया। इतिहास और विज्ञान विषय पर गहन विमर्श की कई यादें उनसे जुड़ी हैं। मैं उनकी पत्नी पेगी मोहन के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूँ।’’

कांग्रेस पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘ बेहद दुखद। मैं उन्हें पिछले 40 वर्षों से जानता था। वह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति समर्पित थे...।’’

सड़क यातायात सुरक्षा के क्षेत्र में 75 वर्षीय मोहन दुनिया के शीर्ष विशेषज्ञों में से एक थे। उन्हें मोटरसाइकिल हेल्मेट डिजाइन को उन्नत बनाने के क्षेत्र में काम करने के लिए जाना जाता है।

मोहन आईआईटी बॉम्बे और यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के विद्यार्थी रहे थे। मोटरसाइकिल हेल्मेट में कठोर आवरण की सीमित भूमिका को लेकर वह सबसे पहले शोधपत्र प्रकाशित करने वालों में से एक थे। वहीं दीवाली के दौरान आतिशबाजी में झुलसने और कृषि मशीनों की वजह से पहुँची चोटों की घटनाओं के प्रति देश का ध्यान खींचने में भी उनकी भूमिका है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन में स्वास्थ्य के लिए सामाजिक निर्धारक के निदेशक एंटनी कुर्ग ने एक ट्वीट में कहा कि वह दिनेश मोहन के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। वह सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में नई राह दिखाने वाले व्यक्ति थे और वह अपने पीछे एक बड़ी विरासत छोड़ गए हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो