प्रख्यात भौतिक विज्ञानी एवं पूर्व यूजीसी प्रमुख अरुण निगवेकर का निधन
By भाषा | Updated: April 23, 2021 23:46 IST2021-04-23T23:46:08+5:302021-04-23T23:46:08+5:30

प्रख्यात भौतिक विज्ञानी एवं पूर्व यूजीसी प्रमुख अरुण निगवेकर का निधन
पुणे, 23 अप्रैल जाने-माने शिक्षाविद एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पूर्व अध्यक्ष अरुण निगवेकर का पुणे स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।
उनके परिवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। निगवेकर लंबे समय से बीमार थे।
प्रख्यात भौतिक वैज्ञानिक निगवेकर 2000 से 2005 तक यूजीसी के अध्यक्ष रहे और वह 1998 से 2000 तक सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने निगवेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि शिक्षा जगत का एक ‘‘सितारा’’ खो गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।