जाने-माने चित्रकार लक्ष्मण पाई का निधन

By भाषा | Updated: March 15, 2021 00:32 IST2021-03-15T00:32:50+5:302021-03-15T00:32:50+5:30

Renowned painter Laxman Pai dies | जाने-माने चित्रकार लक्ष्मण पाई का निधन

जाने-माने चित्रकार लक्ष्मण पाई का निधन

पणजी, 14 मार्च जाने-माने चित्रकार और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित लक्ष्मण पाई का रविवार शाम गोवा में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि डोना पाउला में अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

वर्ष 1926 में गोवा में जन्मे पाई को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें पद्म भूषण, पद्म श्री, नेहरू पुरस्कार और ललित कला अकादमी पुरस्कार शामिल हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पाई की निधन पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, "गोवा के जाने-माने कलाकार पद्म भूषण श्री लक्ष्मण पाई के निधन से बहुत दुख हुआ। गोवा ने आज एक रत्न को खो दिया। हम कला के क्षेत्र में उनके अपार योगदान को हमेशा याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। ऊँ शांति।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Renowned painter Laxman Pai dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे