लाइव न्यूज़ :

जाने माने कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. एम कृष्णन नायर का निधन

By भाषा | Updated: October 28, 2021 13:26 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 28 अक्टूबर प्रख्यात कैंसर विशेषज्ञ और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. एम कृष्णन नायर का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

वह बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियों से ग्रस्त थे।

जाने माने क्षेत्रीय कैंसर केंद्र (आरसीसी) के संस्थापक निदेशक नायर के पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नायर ने शहर में अपने घर पर अंतिम सांस ली।

नायर को कैंसर के उपचार, विशेष रूप से सामुदायिक और बाल चिकित्सा कैंसर विज्ञान के क्षेत्र में उनकी विभिन्न पथ-प्रदर्शक पहलों और कैंसर के महंगे उपचार को गरीब लोगों के लिए किफायती बनाने के प्रयासों के लिए जाना जाता है।

उन्होंने 1980 के दशक में आरसीसी में बाल चिकित्सा शाखा खोलने में अहम भूमिका निभाई और बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए वहां एक सामुदायिक और निवारक कैंसर विज्ञान विभाग की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण योजना और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कैंसर संबंधी विशेषज्ञ सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य किया।

वह केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के रहने वाले थे। उन्होंने 1960 के दशक में यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री ली और वह लंदन में रॉयल कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजिस्ट से ‘क्लिनिकल कैंसर विज्ञान’ में ‘फेलो ऑफ रॉयल कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजिस्ट’ (एफआरसीआर) बने।

पद्मश्री के अलावा डॉ. कृष्णन को पशुपति नाथ वाही कैंसर पुरस्कार, भीष्माचार्य पुरस्कार आदि सहित कई अन्य पुरस्कारों से नवाजा गया।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन सहित कई लोगों ने नायर के निधन पर शोक व्यक्त किया। विजयन ने अपने शोक संदेश में लिखा कि नायर एक प्रख्यात चिकित्सक थे जिन्होंने कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र को एक मानवीय रूप दिया और उनका निधन राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने यहां आरसीसी की स्थापना में डॉ. नायर के योगदान को भी याद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित