लाइव न्यूज़ :

जाने माने मैथिली कवि रामलोचन ठाकुर तीन दिन से लापता

By भाषा | Updated: February 14, 2021 18:30 IST

Open in App

कोलकाता, 14 फरवरी जाने माने मैथिली कवि रामलोचन ठाकुर पिछले तीन दिनों से उत्तरी कोलकाता स्थित अपने आवास से लापता हैं। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

ठाकुर के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि ठाकुर (72) पिछले कुछ वर्षों से अल्जाइमर रोग से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार सुबह इटालगाचा इलाके स्थित अपने निवास से बाहर चले गए।

ठाकुर के परिवार के सदस्यों ने कहा कि जब वे उन्हें नहीं ढूंढ पाये तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

दमदम पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। चूंकि चिकित्सकीय स्थिति के कारण उन्हें बोलने में कठिनाई है, इसलिए उसका पता लगाने में मुश्किल हो रही है। हमने आसपास के पुलिस थानों को भी सूचित कर दिया है।’’

अल्जाइमर बीमारी से स्मृति, सोचने और तर्क कौशल में धीरे-धीरे कमी आती है।

ठाकुर को कई बांग्ला पुस्तकों का मैथिली में अनुवाद करने के लिए जाना जाता है।

ठाकुर ने कई महत्वपूर्ण पत्रिकाओं का संपादन भी किया है जिसमें ‘मिथिला दर्शन’ सबसे नवीनतम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'