लाइव न्यूज़ :

मशहूर साहित्यकार पद्मश्री योगेश प्रवीन का निधन

By भाषा | Updated: April 12, 2021 19:55 IST

Open in App

लखनऊ, 12 अप्रैल 'लखनऊविद्' के नाम से मशहूर साहित्यकार 'पद्मश्री' योगेश प्रवीन का सोमवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगेश के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

योगेश के भाई कामेश श्रीवास्तव ने 'भाषा' को बताया कि योगेश को आज सुबह हल्का बुखार आया था जिसके बाद उन्होंने दवा ली थी। उन्हेांने कहा कि वह ठीक भी थे लेकिन तभी अपराह्न करीब दो बजे वह अचानक बेहोश हो गए।

उन्होंने बताया कि उन्हें निजी वाहन से बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । कामेश ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को लखनऊ स्थित बैकुंठ धाम में किया जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि सरकारी एंबुलेंस आने में देर की वजह से योगेश का निधन हुआ, कामेश ने इसे गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने सरकारी एंबुलेंस को फोन किया था तो उसे महामारी के इस दौर के कारण आने में कुछ देर लग रही थी लिहाजा उन्होंने अपने वाहन से योगेश को अस्पताल ले जाने का फैसला किया और इसके लिए उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है।

उन्होंने बताया कि योगेश अविवाहित थे। उनके एक भाई और बहन है।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगेश प्रवीण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि योगेश को अवध, विशेष रूप से लखनऊ के इतिहास और संस्कृति की गहन जानकारी थी। उन्होंने कहा कि अपनी पुस्तकों और लेखों के माध्यम से उन्होंने जनता को इससे अवगत कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया था।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

योगेश प्रवीन को 'लखनऊविद्' कहा जाता था। लखनऊ और अवध पर अनेक किताबें लिख चुके प्रवीण कहानी उपन्यास नाटक और कविता समेत तमाम विधाओं में लिखने में पारंगत थे।

वह वर्ष 2002 में विद्यांत हिंदू डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुए थे अपने चार दशक के साहित्यिक सफर में प्रवीण ने पुस्तक लेखन के अलावा अनेक समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में भी लेखन कार्य किया। अवध की संस्कृति और लखनऊ की तहसील पर आधारित उनकी 30 से ज्यादा किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा