लाइव न्यूज़ :

जाने माने कन्नड़ कवि एन एस लक्ष्मीनारायण भट्ट का निधन

By भाषा | Updated: March 6, 2021 13:40 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह मार्च जाने माने कन्नड़ कवि, आलोचक एवं अनुवादक एन एस लक्ष्मीनारायण भट्ट का शनिवार तड़के निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे

कवि के परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

कन्नड़ साहित्य की दुनिया में ‘एनएसएल’ के नाम से लोकप्रिय भट्ट का जन्म 1936 में शिवमोगा जिले में हुआ था।

भट्ट अपने भावगीतों के जरिए घर-घर में लोकप्रिय हुए और उन्हें आधुनिक कन्नड़ काव्य में योगदान, आलोचनात्मक कृतियों एवं अनुवाद के कार्य के लिए जाना जाता है।

उन्होंने विलियम शेक्सपीयर, टी एस इलियट और कवि यीट्स की रचनाओं का कन्नड़ में अनुवाद किया।

कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार और कन्नड़ राज्योत्सव पुरस्कार समेत अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित एनएसएल के लोकप्रिय कार्यों में ‘‘थाये निन्ना मडिलाली’’ शामिल है।

वह बेंगलुरु विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रहे और संत-कवि शिशुनाला शरीफ की कृतियों को लोकप्रिय करने के लिए भी जाने गये।

भट्ट के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भट्ट के निधन पर शोक जताया और कहा कि कन्नड़ साहित्य की दुनिया ने अपना एक सितारा खो दिया।

जद (एस) नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने भी भट्ट के निधन पर शोक जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह