लाइव न्यूज़ :

जाने-माने कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By भाषा | Updated: October 29, 2021 18:55 IST

Open in App

बेंगलुरु, 29 अक्टूबर ‘अप्पू’, ‘वीरा कन्नडिगा’ और ‘मौर्य’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले कन्नड़ सिनेमा के स्टार और टेलीविजन प्रस्तोता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल ने यह जानकारी दी।

वह 46 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी अश्विनी रेवंत और दो बेटियां धृति और वंदिता हैं।

उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि जिम में दो घंटे की कसरत के बाद सीने में दर्द की शिकायत करने पर पुनीत को विक्रम अस्पताल लाया गया। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

राज्य के मंत्री आर अशोक ने संवाददाताओं से कहा कि पुनीत के पार्थिव शरीर को कांतीरवा स्टेडियम में रखा जाएगा ताकि जनता अंतिम दर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि पुनीत का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा और परिवार तय करेगा कि यह कब होगा।

अस्पताल के अनुसार, अभिनेता को परिवार के एक चिकित्सक के साथ अस्पताल लाया गया था और उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। विक्रम अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ रंगनाथ नायक द्वारा पढ़े गये बयान के अनुसार, ‘‘चिकित्सा विशेषज्ञों के पैनल ने उन्हें बचाने के लिए सभी प्रयास किए। उन्हें 29.10.2021 की अपराह्र 2.30 बजे मृत घोषित कर दिया गया।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई राजनीतिक नेताओं, दक्षिणी फिल्म उद्योग में उनके साथियों के साथ ही बॉलीवुड के कलाकारों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को कहा कि आने वाली पीढ़ी उन्हें उनके कार्यों और शानदार व्यक्तित्व के लिये याद रखेगी ।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ दुर्भाग्य के क्रूर फेर ने हमसे बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को छीन लिया है। यह उम्र जाने की नहीं है। आने वाली पीढ़ी इस महान व्यक्तित्व को उनके कार्यो द्वारा याद रखेगी । उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी श्रद्धांजलि, ओम शांति।’’

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में सबसे पहले थे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘एक बहुत बड़ा व्यक्तिगत नुकसान है और इसे सहन करना मुश्किल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह परिवार और प्रशंसकों को इस क्षति को सहन करने की शक्ति दें।’’

बोम्मई ने कहा कि अभिनेता एक नवंबर को कन्नड़ राज्योत्सव की योजना बनाने के लिए शुक्रवार को उनसे मिलने वाले थे। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मुझसे मिलने के बजाय वह कहीं और चले गये। यह बेहद चौंकाने वाली बात है।"

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘एक चमकीला तारा। उनका आगे एक लंबा करियर था। उनके परिवार और उनके असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।’’

पूर्व मुख्यमंत्रियों सिद्धारमैया, बी एस येदियुरप्पा और एसएम कृष्णा ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय करने के बाद, पुनीत ने 2002 की फिल्म "अप्पू" में एक प्रमुख किरदार के रूप में अपनी शुरुआत की और इसके बाद "अभि", "मौर्य", "अजय" और "अरासु" सहित कई सफल फिल्में कीं।

पुनीत टेलीविजन पर एक लोकप्रिय प्रस्तोता भी थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन के "कौन बनेगा करोड़पति" के कन्नड़ संस्करण "कन्नड़दा कोत्याधिपति" के पहले दो सत्रों की मेजबानी की। उन्होंने कलर्स कन्नड़ के रियलिटी शो "फैमिली पावर" में भी काम किया।

चिरंजीवी, महेश बाबू, प्रकाश राज के साथ-साथ अभिषेक बच्चन और सोनू सूद जैसे अभिनेताओं ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया मंच पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

पुनीत दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे हैं और प्रशंसकों के बीच वह ‘‘अप्पू’’ नाम से मशहूर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया