लाइव न्यूज़ :

जम्मू में कोविड-19 बाद की जटिलताओं के कारण मशहूर इस्लामी विद्वान का निधन

By भाषा | Updated: June 1, 2021 18:54 IST

Open in App

जम्मू, एक जून मशहूर इस्लामी विद्वान और धर्मोपदेशक मुफ्ती फैज उल वहीद का मंगलवार को यहां के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 बाद की जटिलताओं के कारण निधन हो गया। उन्होंने सबसे पहले कुरान का गोजरी भाषा में अनुवाद किया था।

रजौरी जिले के दूधासनबाला गांव के निवासी 56 वर्षीय वहीद को कोविड-19 न्यूमोनिया के इलाज के लिए 23 मई को एएससीओएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज सुबह करीब साढ़े सात बजे उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया जिससे उनका निधन हो गया। यह जानकारी चिकित्सा अधीक्षक रबिंदर रतनपाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दी।

उन्होंने कहा कि 24 मई को वह कोविड-19 निगेटिव हो गए थे लेकिन उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं दिख रहा था इसलिए वह जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।

उन्होंने दारूल उलूम देवबंद से शिक्षा हासिल की थी और जम्मू के भाटिंडी में स्थित इस्लामिक मदरसा मरकज मारीफ उल कुरान के संरक्षक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र