लाइव न्यूज़ :

गुजराती रंगमंच के जाने माने कलाकार अरविंद जोशी का निधन

By भाषा | Updated: January 29, 2021 14:11 IST

Open in App

मुंबई,29 जनवरी गुजराती रंगमंच के जाने माने कलाकार और अभिनेता शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया । वह 84 वर्ष के थे।

जोशी की रिश्तेदार एवं वयोवृद्ध कलाकार सरिता जोशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शुक्रवार तड़के 3.30 बजे यहां नानावटी अस्पताल में अरविंद जोशी ने अंतिम सांस ली।

अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ,‘‘ उन्हें तंत्रिका तंत्र से जुड़ी परेशानियां और सीने में संक्रमण की शिकायत थी। वह एक सप्ताह से भी ज्यादा वक्त से आईसीयू में थे।’’

जोशी का अंतिम संस्कार यहां विले पार्ले शवदाह गृह में किया गया।

अरविंद जोशी ने ‘शोले’,‘लव मैरिज’ और ‘नाम’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया था।

वह गुजराती रंगमंच के जाने माने कलाकार थे और उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया था। उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे शरमन और मानसी हैं और दोनों ही कलाकार हैं।

फिल्म जगत के कई कलाकारों ने जोशी के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि आर्पित की।

अभिनेता परेश रावल ने लिखा जोशी का निधन भारतीय रंगमंच के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने लिखा,‘‘ भारतीय रंगमंच के लिए अपूरणीय क्षति है, श्री अरविंद जोशी को दुख के साथ अलविदा कहना पड़ रहा है। जब मैं उनके अभिनय के बारे में सोचता हूं तो उनके लिए दिग्गज, मंझा कलाकार जैसे शब्द याद आते हैं। शरमन जोशी और परिवार के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।’’

लेखक मयूर पुरी ने भी जोशी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

फिल्मकार अनिल शर्मा ने कहा,‘‘ श्री अरविंद जोशी की निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। शरमन जोशी और पूरे परिवार के प्रति संवेदनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है