जाने माने डॉक्टर काकरला सुब्बा राव का निधन

By भाषा | Updated: April 16, 2021 14:41 IST2021-04-16T14:41:25+5:302021-04-16T14:41:25+5:30

Renowned doctor Kakarla Subba Rao passed away | जाने माने डॉक्टर काकरला सुब्बा राव का निधन

जाने माने डॉक्टर काकरला सुब्बा राव का निधन

हैदराबाद, 16 अप्रैल जाने माने डॉक्टर काकरला सुब्बा राव का शुक्रवार को निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रस्त थे और यहां के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। परिवार के सूत्रों ने इस बारे में बताया।

वर्ष 1925 में जन्मे सुब्बा राव को चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए वर्ष 2000 में ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया था।

वह सरकारी निजाम्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (निम्स) के निदेशक भी रहे।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने डॉ. सुब्बा राव के निधन पर शोक जताया है।

चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. सुब्बा राव की सेवाओं को याद करते हुए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने एक बयान में कहा कि निम्स के निदेशक के तौर पर उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Renowned doctor Kakarla Subba Rao passed away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे