लाइव न्यूज़ :

जाने माने बांग्ला अभिनेता मनु मुखर्जी का निधन

By भाषा | Updated: December 6, 2020 16:26 IST

Open in App

कोलकाता, छह दिसंबर जाने माने बांग्ला अभिनेता मनु मुखर्जी का दिल का दौरा पड़ने से रविवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।

मुखर्जी के परिवार के सदस्यों ने उनके निधन की सूचना दी।

मुखर्जी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।

मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मृणाल सेन की फिल्म ‘नील अकाशेर नीचे’ (1958) से की थी। सत्यजीत रे की ‘जोय बाबा फेलूनाथ’ और ‘गणशत्रु’ में मुखर्जी के शानदार अभिनय को काफी सराहा गया। उन्हें ‘पातालघर’ में बेहतरीन अभिनय के लिए भी फिल्म समीक्षकों की खूब प्रशंसा मिली।

ममता बनर्जी ने मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘जाने माने रंगमंच एवं फिल्म कलाकार मनु मुखर्जी के निधन से बहुत दुखी हूं। हमने 2015 में टेली-सम्मान पुरस्कार समारोह में उन्हें ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार प्रदान किया था। मैं उनके परिजन, सहकर्मियों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।’’

पश्चिम बंगाल के ‘मोशन पिक्चर्स आर्टिस्ट्स फोरम’ ने भी मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुखर्जी इसके सक्रिय सदस्य थे।

निर्देशक अतानु घोष, अभिनेताओं सुजान नील मुखर्जी और शाश्वत चटर्जी समेत कई कलाकारों ने मुखर्जी के निधन पर सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर