मशहूर खगोल भौतिक वैज्ञानिक तनु पद्मनाभन का निधन

By भाषा | Updated: September 17, 2021 18:48 IST2021-09-17T18:48:25+5:302021-09-17T18:48:25+5:30

Renowned astrophysicist Tanu Padmanabhan passes away | मशहूर खगोल भौतिक वैज्ञानिक तनु पद्मनाभन का निधन

मशहूर खगोल भौतिक वैज्ञानिक तनु पद्मनाभन का निधन

पुणे, 17 सितंबर मशहूर खगोल भौतिक वैज्ञानिक तनु पद्मनाभन का पुणे में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके एक पूर्व सहकर्मी ने यह जानकारी दी। वह 64 वर्ष के थे।

सूत्रों ने बताया कि पद्मनाभन को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है।

खगोलशास्त्र एवं खगोलभौतिकी अन्तरविश्वविद्यालय केन्द्र (आईयूसीएए) में प्रोफेसर रहे पद्मनाभन ने गुरुत्वाकर्षण और ब्रह्मांड में संरचना निर्माण पर शोध किया था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जर्नल में 300 से अधिक लेख के साथ ही कई पुस्तकें लिखीं।

आईयूसीएए के निदेशक सौमक रायचौधरी ने सोशल मीडिया पर पद्मनाभन के निधन की जानकारी साझा की। केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने ट्वीट कर मशहूर वैज्ञानिक पद्मनाभन के निधन पर शोक जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Renowned astrophysicist Tanu Padmanabhan passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे