लाइव न्यूज़ :

‘उन लिंक को हटा दिया है जिनमें मृतक महिला को हाथरस बलात्कार पीड़िता के रूप में दिखाया गया था’

By भाषा | Updated: January 28, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी सोशल मीडिया मंचों फेसबुक, गूगल और टि्वटर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उन्होंने उन सभी लिंक को हटा दिया है या उन्हें अवरुद्ध कर दिया है जिन पर हाथरस बलात्कार पीड़िता के रूप में एक मृत महिला की फोटो को गलत तरीके से दिखाया गया था।

न्यायालय ने 23 नवम्बर, 2020 को वे सभी लिंक हटाने के निर्देश दिये थे जिन पर हाथरस बलात्कार पीड़िता के रूप में एक मृत महिला की तस्वीर को दिखाया गया था। इन निर्देशों पर तीनों सोशल मीडिया मंचों ने न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह को यह जानकारी दी।

उच्च न्यायालय ने 23 नवम्बर के अपने आदेश में कहा था कि पीड़ित व्यक्ति से नए लिंक पर नजर रखने और हर बार शिकायत करने की उम्मीद नहीं की जा सकती तथा इस समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की आवश्यकता है।

न्यायालय ने यह टिप्पणी उस व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई के दौरान की थी जिसने दावा किया है कि सोशल मीडिया पर उसकी मृत पत्नी की तस्वीर को हाथरस बलात्कार पीड़िता की तस्वीर बताकर वायरल किया गया।

सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को इस व्यक्ति के वकील ने अदालत को बताया कि आपत्तिजनक सामग्री के सभी लिंक फेसबुक द्वारा नहीं हटाए गए हैं और मौजूदा लिंक / यूआरएल को रिकॉर्ड करने के लिए समय मांगा।

इसके बाद अदालत ने उन्हें 12 अप्रैल तक का समय दिया, ताकि वह उन लिंक / यूआरएल को रिकॉर्ड कर सके, जिन्हें हटाया जाना बाकी है।

गौरतलब है कि हाथरस निवासी कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता की 29 सितंबर, 2020 को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे