लाइव न्यूज़ :

नोटों से गांधी की तस्वीर हटा दें,इसका उपयोग भ्रष्टाचार के लिए हो रहा: कांग्रेस विधायक ने मोदी से कहा

By भाषा | Updated: October 7, 2021 18:20 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), सात अक्टूबर कांग्रेस के एक विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 500 और 2,000 रुपये के नोटों से महात्मा गांधी की तस्वीरें हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि इनका उपयोग भ्रष्टाचार में हो रहा है।

राजस्थान में भ्रष्टाचार के मामलों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए राज्य में सत्तारूढ़ दल के विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने कहा कि जनवरी 2019 से लेकर 31 दिसंबर, 2020 तक भ्रष्टाचार के 616 मामले दर्ज किए गए, इसके अनुसार रोजाना औसतन दो मामले दर्ज किए गए।

महात्मा गांधी के 152वें जन्मदिवस पर दो अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने नोटों पर छपी महात्मा गांधी की तस्वीर को हटाने का अनुरोध किया है।

सांगोड से विधायक ने कहा कि महात्मा गांधी की तस्वीर को सिर्फ पांच, 10, 20, 50, 100 और 200 रुपये के नोटों पर रहने देना चाहिए क्योंकि उनका उपयोग बड़े पैमाने पर गरीब लोग करते हैं और महात्मा गांधी ने अपने पूरे जीवन काल में सिर्फ वंचितों के लिए काम किया है।

कुंदनपुर ने पत्र में कहा है, ‘‘मेरी सलाह है कि 500 और 2,000 रुपये के नोटों पर सिर्फ महात्मा गांधी के चश्मों की तस्वीर रखी जा सकती है। इसकी जगह अशोक चक्र का भी उपयोग किया जा सकता है।’’

कांग्रेस विधायक ने कहा कि पिछले साढ़े सात दशकों में भ्रष्टाचार पूरे देश में फैल गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘महात्मा गांधी सत्य के प्रतीक हैं और गांधी की तस्वीर 500 तथा 2,000 रुपये के नोटों पर छपी हुई है जिनका सामान्य तौर पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी में उपयोग होता है।’’

उन्होंने कहा कि ज्यादा कीमत वाले नोटों का इस्तेमाल बार में भी होता है जिससे गांधी का अपमान हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह