लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रवादी अमरिंदर को पद से हटाना राजनीतिक हत्या : विज

By भाषा | Updated: September 23, 2021 20:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 सितंबर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाया जाना "राजनीतिक हत्या" है क्योंकि "राष्ट्रवादी" नेता पार्टी के "गेमप्लान (साजिश)" में बाधा थे।

विज ने कांग्रेस पर पंजाब में ''राष्ट्र विरोधी षडयंत्र'' रचने का भी आरोप लगाया तथा 2018 में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की इस्लामाबाद यात्रा का जिक्र किया।

सिद्धू के साथ तीखे सत्ता संघर्ष के बाद अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि वह "अपमानित" महसूस कर रहे थे। उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रमुख को "राष्ट्र-विरोधी" तथा "खतरनाक" करार दिया था।

विज ने दावा किया कि कांग्रेस पंजाब और पाकिस्तान को करीब लाना चाहती है।इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में "राष्ट्र विरोधी षडयंत्र रचे जा रहे हैं।’’

विज ने यहां संवाददाताओं से कहा, "राष्ट्रवादी अमरिंदर सिंह कांग्रेस के गेमप्लान में बाधा थे, इसलिए उनकी राजनीतिक हत्या की गई।" उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा "षडयंत्र" रचा जा रहा है। उन्होंने कहा, "इस षडयंत्र को नाकाम करने के लिए सभी राष्ट्रवादी ताकतों को हाथ मिलाना चाहिए।"

विज ने कहा कि यह उस समय साबित हो गया था जब अमरिंदर सिंह की सलाह की अनुसनी करते हुए सिद्धू इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गए थ। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने पाकिस्तान में न केवल इमरान खान की तारीफ की बल्कि पड़ोसी देश के सेना प्रमुख से गर्मजोशी से गले भी मिले।

विज ने कहा, "जब सिद्धू वापस आए और उनसे पूछा गया कि अमरिंदर की नहीं जाने की सलाह के बावजूद वह पाकिस्तान क्यों गए थे, तब उन्होंने कहा था कि मेरे कप्तान अमरिंदर सिंह नहीं हैं, मेरे कप्तान राहुल गांधी हैं।"

उन्होंने आरोप लगाया, इससे साफ होता है कि खेल खेला जा रहा था और राष्ट्रवादी अमरिंदर सिंह के खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है जो कांग्रेस की इस षडयंत्र में बाधा डाल रहे थे। सिर्फ अमरिंदर सिंह ही नहीं, पंजाब में सभी राष्ट्रवादी ताकतों को "कांग्रेस के गेमप्लान को नाकाम करने के लिए" हाथ मिलाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे