रेमो डिसूजा की पत्नी ने डॉक्टरों और सलमान खान को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 18:14 IST2020-12-25T18:14:50+5:302020-12-25T18:14:50+5:30

Remo D'Souza's wife thanks doctors and Salman Khan | रेमो डिसूजा की पत्नी ने डॉक्टरों और सलमान खान को धन्यवाद दिया

रेमो डिसूजा की पत्नी ने डॉक्टरों और सलमान खान को धन्यवाद दिया

मुंबई, 25 दिसंबर कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा ने शुक्रवार को उस अस्पताल के कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया जहां उनके पति को दिल का दौरा पड़ने के बाद भर्ती किया गया था।

‘डांस इंडिया डांस’ के निर्णायक मंडल के सदस्य और फिल्मकार 46 वर्षीय रेमो को दिल का दौरा पड़ने के बाद कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में 11 दिसंबर को भर्ती कराया गया था।

उन्हें 19 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखकर लिजेल ने सुपरस्टार सलमान खान को भी उनकी सहायता के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने लिखा, “यह मेरा सबसे अच्छा क्रिसमस का तोहफा है…... मैं इस पल को हमेशा याद रखूंगी...… भावनात्मक रूप से उथल-पुथल भरे सप्ताह के बाद तुम्हें गले लगा रही हूं। मैं कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों और डॉ सुनील वानी का धन्यवाद करती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Remo D'Souza's wife thanks doctors and Salman Khan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे