लाइव न्यूज़ :

रेमो डि'सूजा की तबीयत में सुधार हो रहा है: राघव जुयाल

By भाषा | Updated: December 13, 2020 18:59 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर अभिनेता-नर्तक राघव जुयाल ने कहा है कि फिल्मकार-कोरियोग्राफर रेमो डि'सूजा की तबीयत में सुधार हो रहा है। डि'सूजा को कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। शुक्रवार को उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था।

फिल्म ''एबीसीडी 2'' और ''स्ट्रीट डांसर 3डी'' में डिसूजा (46) के साथ काम कर चुके जुयाल ने 'इंस्टाग्राम' पर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।

जुयाल ने लिखा, ''दोस्तों, सर की तबीयत अब बेहतर है। वह काफी साहसी व्यक्ति हैं। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।''

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी रविवार को डि'सूजा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने डि'सूजा की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ''आप जल्दी ठीक हो जाएं। मेरी दुआएं आपके साथ हैं।''

बॉलीवुड के दिग्गज कोरियोग्राफरों में शुमार डि'सूजा ने ''तुम बिन'', ''कांटे'', ''धूम'', ''रॉक ऑन'', और ''ये जवानी है दीवानी'' जैसी कई फिल्मों में कोरियोग्राफी की है।

उन्होंने ''फालतू'', ''एबीसीडी'', ''फ्लाइंग जाट'' और ''रेस 3'' सरीखी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतYear Ender 2025: शंघाई हवाई अड्डे पर महिला उत्पीड़न, NDA ने  जिला परिषद और ग्राम पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन, जानें 2025 में अरुणाचल प्रदेश में क्या-क्या हुआ

कारोबारFree Trade Agreement: ओमान, ब्रिटेन, ईएफटीए देशों, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और मॉरीशस के बाद न्यूजीलैंड, 95 प्रतिशत उत्पादों पर शुल्क कम, जानें मुक्त व्यापार समझौते के फायदे

भारतदेश के अंदर 2 नमूने हैं, 1 यूपी में और दूसरा दिल्ली में...?, सीएम योगी ने किया हमला, वीडियो

भारतजरूरतमंदों की सेवा के लिए हमें पैसे की नहीं, समय की ज़रूरत?, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा-किफायती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति की जरूरत

क्रिकेटNew Zealand vs West Indies, 3rd Test: 3 मैच, औसत 15.4 और 23 विकेट, एक कैलेंडर वर्ष में 80 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा जैकब डफी, इंडीज के खिलाफ 3 बार 5 विकेट

भारत अधिक खबरें

भारतस्थानीय निकाय चुनाव: नगर परिषद अध्यक्ष के 41 और पार्षदों के 1,006 पद पर जीत?, कांग्रेस का दावा, सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन चंद्रपुर

भारतजमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025ः  उपसभापति हरिवंश को अंशुमन भगत ने भेंट की पुस्तक “एक सफ़र में”, कलाकार, लेखक और दिग्गज शामिल

भारतराज ठाकरे 0 और उद्धव ठाकरे की शिवसेना 9 पर ढेर?, मुंबई समेत 29 नगर निगम पर कैसे बनाएंगे रणनीति, कांग्रेस को मनाने की कोशिश

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावः भाजपा 117, शिवसेना 53, एनसीपी 37, कांग्रेस 28 सीट पर मारी बाजी?, पीएम मोदी, अमित शाह और NDA नेताओं ने दी बधाई

भारतअरुणाचल प्रदेश जिला परिषद चुनावः 245 में से 170 सीट पर जीत, ग्राम पंचायत चुनावों में बीजेपी ने 8,208 सीट में से 6,085 सीट जीतीं, पीएम मोदी ने दी बधाई