लाइव न्यूज़ :

चुनाव बाद हिंसा में मारे गए कार्यकर्ताओं को दुर्गा पूजा में और अधिक याद करते हैं: दिलीप घोष

By भाषा | Updated: October 10, 2021 17:51 IST

Open in App

कोलकाता, 10 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि पार्टी अपने उन कार्यकर्ताओं को दुर्गा पूजा के दौरान और भी ज्यादा याद करती है, जो पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा में मारे गए थे और पार्टी हमेशा उनके परिवार के सदस्यों के साथ खड़ी रहेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोष ने दावा किया कि दो मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के कम से कम 53 कार्यकर्ताओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि जान गंवाने वाले पार्टी के कई सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में दुर्गा पूजा समारोह में सक्रिय रूप से भाग लिया था।

घोष ने भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार के इलाके में एक दुर्गा पूजा में शामिल हुए, जो दो मई को कोलकाता के बेलघाटा इलाके में मारे गए थे। घोष ने कहा कि जान गंवाने वाले पार्टी कार्यकर्ता ने पिछले साल भी पूजा में भाग लिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके परिवार और दोस्तों के साथ रहने के लिए उनकी परार पूजा (पड़ोस की दुर्गा पूजा) में आया। मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि अभिजीत को न्याय मिलेगा।’’

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को मार्की का दौरा किया था और बाद में ट्वीट किया था, "कोलकाता के बेलघाटा में इस दुर्गा पूजा के दौरान दुखी हूं। आयोजकों ने चुनाव बाद हिंसा में जान गंवाने वाले स्थानीय लड़के अभिजीत सरकार की स्मृति में कोई भी खुशी प्रकट करने वाली ध्वनि बजाने से परहेज किया। ढोल भी शांत है।’’

हाल ही में भवानीपुर उपचुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हारने वाली भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल भी पूजा स्थल आयीं और कहा कि पार्टी सरकार के परिवार का समर्थन करना जारी रखेगी।

टीएमसी के एक नेता ने कहा कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी दुर्गा पूजा पर राजनीति नहीं करना चाहती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया