लाइव न्यूज़ :

जेल के दिनों को याद कर रो पड़ीसाध्वी प्रज्ञा, कहा- मुझे बेल्ट से मारा जाता था

By भाषा | Updated: April 18, 2019 20:34 IST

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद विवाद जारी है। मालेगांव बम धमाके के एक पीड़ित के पिता ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।

भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जेल में अपनी आपबीती और व्यथा सुनाते-सुनाते बृहस्पतिवार को भावुक हो गई और अचानक रोने लगी। यहां मानस भवन में अपने चुनाव प्रचार के पहले ही दिन 48 वर्षीय प्रज्ञा ने 29 सितम्बर, 2008 को मालेगांव में हुये धमाकों में महाराष्ट्र के आतंकवाद विरोधी दस्ते द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर जेल में रख कर प्रताड़ित करने की व्यथा सुनाई।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मुझे गैर कानूनी तरीके से लेकर गये तब 13 दिन तक रखा। पहले ही दिन बिना कुछ पूछे हुए उन्होंने मुझे बुलाया। ढेर पुलिस थी और पीटना शुरू किया। (हाथ से इशारा करते हुए) इतनी चौड़ी बेल्ट रहती है और उस बेल्ट में लकड़ी की मजबूत मूंठ लगा देते थे। यदि वह बेल्ट आपके हाथ में पड़ेगी तो हाथ सूज जाएगा। दूसरा बेल्ट झेल पाओगे तो आपके हाथ फट जाएंगे।’’

प्रज्ञा ने कहा, ‘‘ये (पुलिस) जो बेल्ट मारते थे, पूरा ‘नर्वस सिस्टम’ (तंत्रिका तंत्र) ढ़ीला पड़ जाता था, सुन्न पड़ जाता था। ये दिन-रात चलता था। इतनी गंदी-गंदी गाली देते थे कि कोई स्त्री सुन न सके।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपके सामने अपनी पीड़ा नहीं बता रही हूं। लेकिन इतना बता रही हूं कि और कोई बहना कभी भी इसके बाद इस पीड़ा का सामना न कर सके।’’ यह बातें कहती-कहती वह कई बार भावुक हुई और रोने लगी।

कई बार वह अपना चश्मा उतार कर रूमाल से आंसू पोंछते भी देखी गई। भोपाल लोकसभा सीट पर उनके खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सामने हैं। 12 मई को इस पर मतदान होना है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपालदिग्विजय सिंहमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतसंगठन की मजबूती पर चर्चा नहीं करती कांग्रेस

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह