लाइव न्यूज़ :

जब इरफान ने कहा था ‘हासिल’ के रणविजय का किरदार गब्बर सिंह की तरह किया जाएगा याद’

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:15 IST

Open in App

मुंबई, 17 मई विश्वविद्यालय की राजनीति पर बनी फिल्म ‘हासिल’ से अभिनेता इरफान खान को यह उम्मीद थी कि इसमें उनके द्वारा निभाए गए रणविजय सिंह का किरदार लोकप्रिय फिल्म ‘शोले’ में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अमजद खान के किरदार गब्बर सिंह की तरह याद रखा जाएगा। इस बात का खुलासा इस फिल्म के निर्देशक और अभिनेता के मित्र तिग्मांशु धूलिया ने किया है।

'हासिल' फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी और इसमें खान ने छात्र नेता रणविजय की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय और संवाद अदायगी का असर ऐसा रहा कि वह हिंदी पट्टी में छाप छोड़ने में सफल हो गए।

इस फिल्म की कहानी इलाहाबाद के एक विश्वविद्यालय की पृष्ठभूमि में है, जिसमें विश्वविद्यालय के दो गिरोह एक-दूसरे को खत्म करने पर आमदा रहता है। रविवार को हासिल को रिलीज हुए 18 साल हो गए और इस मौके पर फिल्म से जुड़ी कुछ यादों को साझा करते हुए धूलिया ने कहा कि इरफान को यकीन था कि उनके द्वारा निभाया गया महात्वाकांक्षी रणविजय का किरदार गब्बर की तरह ही यादगार हो जाएगा।

निर्देशक ने कहा कि भले ही दोनों ही किरदार एक-दूसरे से एकदम अलग थे लेकिन इरफान खान को हमेशा याद किया जाएगा।

हासिल में शानदार अभिनय करने की वजह से इरफान खान को नकारात्मक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड मिला। इरफान खान का निधन पिछले साल 29 अप्रैल को हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो