लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर इंजेक्शन को कोरोना के इलाज से हटाने पर हो रहा है विचार, नहीं नजर आता कोई खास प्रभाव: डॉ डीएस राणा

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 19, 2021 10:50 IST

गंगा राम अस्पताल के चेयरपर्सन डॉ डीएस राणा ने मंगलवार को कहा कि रेमडेसिविर को भी जल्दी ही कोविड-19 के उपचार से हटाने पर विचार किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगंगा राम अस्पताल के चेयरपर्सन डॉ डीएस राणा ने कहा- रेमडेसिविर इंजेक्शन को कोविड के उपचार से हटाने पर विचार हो रहा हैडॉ राणा ने कहा कि रेमडेसिविर के कोरोना के इलाज में कारगर उपयोग के कोई खास प्रमाण नहीं मिले है इससे पहले सोमवार को प्लाज्मा थरेपी को कोरोना के इलाज संबंधी गाइडलाइन से हटाया गया था

दिल्ली: गंगा राम अस्पताल के चेयरपर्सन डॉ डीएस राणा ने मंगलवार को कहा कि रेमडेसिविर को भी जल्दी ही कोविड-19 के उपचार से हटाने पर विचार किया जा रहा है क्योंकि कोरोना मरीजों के इलाज में इस इंजेक्शन का कोई खास प्रभाव नहीं देखा जा रहा है। इससे पहले इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कोविड के उपचार से प्लज्मा थरेपी को हटाने के लिए गाइडलाइन जारी किया था । 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए डॉ राणा ने कहा, 'प्लाज्मा थरेपी में हम किसी ऐसे व्यक्ति को प्री-फॉरवर्ड एंटीबॉडी देते हैं , जो कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुक है ताकि एंटीबॉडी वायरस से लड़ सके । एंटीबॉडी तब बनती है जब आप कोरोना संक्रमित होते हैं । हमने पिछले एक साल से देखा है कि प्लाज्मा थरेपी से संक्रमित रोगियों और अन्य लोगों की स्थिति में कोई खास फर्क नहीं पड़ता है और साथ ही यह आसानी से उपलब्ध भी नहीं होता है । प्लाज्मा थरेपी वैज्ञानिक आधार पर शुरू की गई थी और इसे सबूत के आधार पर बंद कर दिया गया ।'

'रेमडेसिविर के कोरोना मरीजों पर असर के साक्ष्य नहीं' 

डॉ राणा ने कहा कि अगर हम अन्य दवाओं की बात करें, जो हम कोविड-19 के उपचार में इस्तेमाल कर रहे है ।उनमें रेमडेसिविर के बारे में ऐसे कोई साक्ष्य नहीं है कि वह कोविड के उपचार में कारगर है । जिन दवाओं के इस्तेमाल से कोई असर नहीं है, उन्हें बंद होगा ।

राणा ने कहा कि सभी प्रायोग की जा रही दवाएं , प्लाज्मा थरेपी हो या रेमडेसिविर , जिनके  प्रभाव का कोई साक्ष्य नहीं है , उन सभी दवाओं को हम छोड़ सकते हैं । अभी केवल तीन दवाएं उपयोग की जा रही है । 

उन्होंने कहा कि हम सभी अभी जांच और निगरानी कर रहे हैं । चिकित्सा बिरादरी अधिक जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है । जब हम इस महामारी के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेंगे तो निश्चित रूप से यह वायरस भी खत्म हो जाएगा । 

आईसीएमआर द्वारा सोमवार को जारी गाइडलाइंस में कोरोना के उपचार से प्लाज्मा थरेपी को उपयोग से हटा दिया गया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग