लाइव न्यूज़ :

मध्यम से गंभीर कोविड-19 रोगियों को ही दी जाए रेमडेसिविर दवा : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 24, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि रेमडेसिविर दवा केवल ‘मध्यम से गंभीर’ कोविड-19 रोगियों को किसी तरह के लक्षण की शुरुआत के दस दिन के भीतर दी जानी चाहिए और ऐसे रोगियों को गुर्दे या यकृत संबंधी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

सरकार ने ऐसे रोगियों को दवा नहीं देने को कहा है जो ऑक्सीजन पर नहीं हैं या घर में रहकर ही स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

वयस्क रोगियों में संक्रमण के प्रबंधन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी क्लीनिकल दिशानिर्देश के अनुसार रेमडेसिविर दवा केवल ‘मध्यम से गंभीर’ कोविड-19 रोगियों को किसी तरह के लक्षण की शुरुआत के दस दिन के भीतर देने को कहा गया है जिन्हें गुर्दे या यकृत संबंधी कोई समस्या नहीं हो।

दिशानिर्देशों के अनुसार गंभीर रोग की स्थिति में टोसिलिजुमाब दवा के इस्तेमाल पर विचार किया जा सकता है जिसमें गंभीर बीमारी शुरू होने और आईसीयू में भर्ती होने के 24 से 48 घंटे के भीतर प्राथमिकता दी जाए।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के ऐसे लोगों जिन्हें हृदय संबंधी समस्याएं, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अन्य ऐसी बीमारियां हैं, उन्हें गंभीर बीमारी का अधिक जोखिम है।

दिशानिर्देशों के अनुसार कोरोना वायरस रोगियों को हल्के, मध्यम और गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों में वर्गीकृत किया गया है।

इनमें कहा गया है कि हल्की बीमारी वालों के लिए घर में पृथक-वास में रहने और देखभाल की सिफारिश की गयी है, वहीं मध्यम स्तर के संक्रमण से जूझ रहे लोगों को अस्पताल में वार्ड में भर्ती करने तथा गंभीर संक्रमण वालों को आईसीयू में भर्ती करने की सिफारिश की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे