लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर ‘जादुई गोली’ नहीं, मृत्यु दर नहीं घटाती : स्वास्थ्य विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: April 19, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमण के उपचार के लिए दवाओं की बढ़ रही मांग के मद्देनजर सरकार के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सोमवार को कहा कि विषाणु रोधी दवा ‘रेमडेसिविर’ कोई ‘जादुई गोली’ नहीं है और यह मृत्युदर को कम नहीं करती।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने मीडिया से कहा कि ‘रेमडेसिविर’ केवल उन्हीं रोगियों को दी जानी चाहिए, जो संक्रमण के मध्यम स्तर के साथ अस्पताल में भर्ती हैं और जिनके शरीर में ऑकसीजन सांद्रता कम हो तथा एक्स-रे और सीटी-स्कैन के अनुसार जिनकी छाती में वायरस की घुसपैठ दिखती हो।

उन्होंने कहा, ‘‘रेमडेसिविर कोई जादुई गोली नहीं है और यह कोई ऐसी दवा नहीं है जो मृत्यु दर को कम करती हो। हम इसका इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि हमारे पास कोई बहुत अच्छी विषाणु रोधी दवा नहीं है। इसकी सीमित भूमिका है और हमें इसका इस्तेमाल अत्यंत सावधानी से करना चाहिए।’’

गुलेरिया ने कहा, ‘‘ज्यादातर अध्ययनों में, रेमडेसिविर अस्पतालों में भर्ती केवल उन रोगियों के उपचार में उपयोगी दिखी जिनके शरीर में ऑक्सीजन सांद्रता कम थी तथा एक्स-रे और सीटी-स्कैन के अनुसार जिनकी छाती में वायरस की घुसपैठ दिखी। यदि इसे हल्के लक्षणों की शुरुआत में दिया जाए, या लक्षणमुक्त रोगियों को दिया जाए या फिर इसे बहुत देर से दिया जाए तो यह किसी काम की नहीं है।’’

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि ‘रेमडेसिविर’ घर में नहीं दी जाती और यह मेडिकल स्टोर से खरीदने के लिए नहीं है।

उन्होंने गुलेरिया की टिप्पणी के समर्थन में कहा कि ‘रेमडेसिवर’ कोविड-19 संबंधी मृत्युदर को कम नहीं करती।

गुलेरिया ने यह भी कहा कि अध्ययनों से पता चला है कि कोविड-19 के उपचार में प्लाज्मा पद्धति की भी सीमित भूमिका है।

पॉल ने कोरोना वायरस के हवा से फैलने संबंधी नए अध्ययन के बारे में कहा, ‘‘नयी बात सीखने के लिये यह बहुत ही गतिशील स्थिति है।’’

नयी जानकारी के संबंध में सावधानियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने में मास्क महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उचित दूरी बनाए रखने के साथ ही बंद स्थलों पर हवा के बाहर निकलने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए