लाइव न्यूज़ :

अश्लील साइट पर लगे लगाम, खासकर उस पर जो बलात्कार के वीडियो क्लीप डालते हैंः नीतीश 

By भाषा | Updated: December 6, 2019 19:19 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण चलन देखने को मिल रहा है... हैदराबाद, बिहार, उत्तर प्रदेश सभी स्थानों पर ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। मैंने हमेशा सोशल मीडिया और तकनीक के खराब प्रभाव पर आपत्ति जताई है, जबकि इसके लाभ से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसीएम नीतीश ने बलात्कार के लिए अश्लील साइटों को जिम्मेदार ठहराय।मुख्यमंत्री ‘‘जल जीवन हरियाली यात्रा’’ के पहले चरण के अंतिम दिन उत्तर बिहार के इस जिले में आए थे।

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों के लिए अश्लील साइटों को जिम्मेदार ठहराते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को केंद्र से अपील की कि ऐसे सभी इंटरनेट प्लेटफॉर्म को बंद किया जाए जहां बलात्कार के वीडियो क्लीप डाले गए हैं और जिन्हें खुद षड्यंत्रकारियों ने बनाया है।

हैदराबाद के कुख्यात बलात्कार और हत्या मामले का जिक्र करते हुए कुमार ने कहा कि वह केंद्र को पत्र लिखकर देश भर में ऐसे सभी साइटों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे। हैदराबाद की घटना के बाद बक्सर और समस्तीपुर जिलों में ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं। कुमार ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण चलन देखने को मिल रहा है... हैदराबाद, बिहार, उत्तर प्रदेश सभी स्थानों पर ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। मैंने हमेशा सोशल मीडिया और तकनीक के खराब प्रभाव पर आपत्ति जताई है, जबकि इसके लाभ से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।’’

मुख्यमंत्री ‘‘जल जीवन हरियाली यात्रा’’ के पहले चरण के अंतिम दिन उत्तर बिहार के इस जिले में आए थे। इस यात्रा में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से लड़ने के संदेश के साथ वह पूरे राज्य की यात्रा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जब से शराब की बिक्री और उपभोग को प्रतिबंधित किया गया है, कई लोग मुझसे खफा हैं जिनमें कुछ विद्वान भी शामिल हैं।

कुमार ने कहा,‘‘मुझे इन अश्लील साइट के बारे में बताया गया... लोग लड़कियों एवं महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध करते हैं, फिल्म बनाते हैं और इन घिनौने कृत्यों को अपलोड करते हैं। जो लोग इन्हें देखते हैं वे स्वाभाविक रूप से विकृतियों का शिकार हो जाते हैं। मैं युवकों से अपील करता हूं कि इन सबसे दूर रहें।’’ 

टॅग्स :बिहारनिर्भया गैंगरेपहैदराबाद रेप केसउन्नाव गैंगरेपनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी