अनिच्छुक दुल्हन ने अंतिम क्षण में पुलिस को फोन किया, शादी रद्द की

By भाषा | Updated: July 14, 2021 22:46 IST2021-07-14T22:46:47+5:302021-07-14T22:46:47+5:30

Reluctant bride calls police at last minute, calls off wedding | अनिच्छुक दुल्हन ने अंतिम क्षण में पुलिस को फोन किया, शादी रद्द की

अनिच्छुक दुल्हन ने अंतिम क्षण में पुलिस को फोन किया, शादी रद्द की

नागपुर, 14 जुलाई महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक महिला ने अंतिम क्षण में पुलिस को फोन कर यह कहकर अपनी शादी रद्द कर दी कि वह उस आदमी को पसंद नहीं करती, जिसके साथ वह शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शादी मंगलवार दोपहर 12 बजे रामटेक के पास एक रिसॉर्ट में होनी थी। हालांकि, मुहूर्त से कुछ क्षण पहले, महिला ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और कहा कि वह दूल्हे से शादी नहीं करना चाहती क्योंकि वह किसी और से प्यार करती है।

दूल्हे के परिजन भड़क गए, जिससे तीखी नोकझोंक हुई। निरीक्षक प्रमोद मकेश्वर और उनके सहकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों परिवारों के सदस्यों को रामटेक थाने ले गए। इसके बाद दूल्हे के आक्रोशित परिजन शांत हुए और शादी रद्द कर दी गई।

एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने एक हफ्ते पहले अपनी मां से कहा था कि वह उस आदमी से शादी नहीं करना चाहती, जिसे उन्होंने उसके लिए चुना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Reluctant bride calls police at last minute, calls off wedding

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे