लाइव न्यूज़ :

स्थानांतरित बाघिन जंगल में छोड़ी गई

By भाषा | Updated: December 26, 2020 00:16 IST

Open in App

ऋषिकेश, 25 दिसंबर कार्बेट टाइगर रिजर्व से बृहस्पतिवार को राजाजी टाइगर रिजर्व में स्थानांतरित की गयी बाघिन को शुक्रवार को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।

राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक धर्मेश कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण(एनटीसीए),उत्तराखंड वन विभाग व वन्य जीव संस्थान के अधिकारियों की मौजूदगी में कल से राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के बाड़े में रखी गई बाघिन को आज दोपहर डेढ़ बजे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया ।

उन्होंने कहा कि दोपहर एक बजे बाडे़ को खोले जाने के आधे घंटे बाद बाघिन चहलकदमी करती हुई जंगल में चली गयी।

रेडियो कॉलर से बाघिन की मौजूदगी जंगल में पनियाला के पास मिली है।

सिंह ने बताया कि अब अगले कुछ दिन यह देखना होगा कि वह किस वनक्षेत्र को अपना इलाका बनाती है और वहां पहले से रह रही दो अन्य बाघिनों के प्रति इसका क्या व्यवहार रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र