लाइव न्यूज़ :

धार्मिक ग्रंथ बेअदबी मामला : सिद्धू ने पुलिस कार्रवाई के ‘वीडियो क्लिप’ टि्वटर पर पोस्ट किए

By भाषा | Updated: May 16, 2021 23:25 IST

Open in App

चंडीगढ़ 16 मई कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को अपने टि्वटर अकाउंट पर पंजाब के फरीदकोट में 2015 में हुई एक घटना की कथित वीडियो पोस्ट की जिसमें धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस बल प्रयोग करती दिखाई दे रही है।

सिद्धू ने यह वीडियो शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के उस चुनौती के जवाब में पोस्ट किया जिसमें बादल ने सत्ताधारी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) से इस मामले में सुबूत मांगा था।

अमृतसर से विधायक ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले की जांच के लिए गठित की गयी एक सदस्यीय आयोग की रिपोर्ट से संबंधित कुछ दस्तावेज भी टि्वटर पर साझा किए।

इस बीच, आप पार्टी के पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान, पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्रियों बलबीर सिंह सिद्धू और साधू सिंह धर्मसोत ने इस मामले को लेकर शिअद प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि जब यह घटनाएं हुईं उस समय सुखबीर बादल ही राज्य के गृह मंत्री थे।

गौरतलब है कि 2015 में जब घटनाएं हुई थीं उस समय पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और शिअद की गठबंधन सरकार थी और प्रकाश सिंह बादल राज्य के मुख्यमंत्री थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच