लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में अक्टूबर में खुलेंगे धार्मिक स्थल, फडणवीस ने किया फैसले का स्वागत

By भाषा | Updated: September 25, 2021 20:07 IST

Open in App

ठाणे, 25 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले का स्वागत किया जिसके अनुसार सात अक्टूबर से धार्मिक तथा प्रार्थना स्थलों को खोलने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही फडणवीस ने कहा कि देश के कई अन्य हिस्सों में यह निर्णय लगभग छह महीने पहले लिया जा चुका है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण लागू लॉकडाउन हटने के बाद धार्मिक स्थलों को खोलने का निर्णय लिया गया है। फडणवीस ने स्वास्थ्य विभाग की भर्ती परीक्षा के अंतिम समय में रद्द होने पर भी राज्य सरकार पर हमला बोला। कुल 6,200 पदों के लिए यह परीक्षा शनिवार और रविवार को होनी थी और इसमें आठ लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को भाग लेना था।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया था कि जो कंपनी परीक्षा करवाने वाली थी उसने कह दिया था कि वह परीक्षा का आयोजन नहीं करवा सकती, जिसके बाद उसे रद्द करना पड़ा था। शिवसेना के मुखपत्र सामना के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि सामना का मूल स्तर अब नहीं रहा और अब उसमें केवल लिखने के लिए लिखा जाता है।

उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं पता आप सामना के बारे में मुझसे क्यों पूछते हैं? मैं हाथ जोड़कर आपसे आग्रह करता हूं कि मुझसे सामना के बारे में कुछ मत पूछिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग