लाइव न्यूज़ :

धर्म जीवन से संबंधित नैतिकता से जुड़ा व्यापक अर्थ वाला शब्द : मिश्र

By भाषा | Updated: March 13, 2021 22:53 IST

Open in App

जयपुर, 13 मार्च भाषा राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को कहा कि धर्म का सम्बन्ध केवल मंदिर, मस्जिद से नहीं है और धर्म जीवन से संबंधित नैतिकता से जुड़ा व्यापक अर्थ वाला शब्द है।

उन्होंने कहा कि उपासना, धर्म का एक अंग हो सकती है, किन्तु धर्म व्यापक शब्द है। जिन नियमों से, व्यवस्था से और जिस आदर्श आचारसंहिता से सृष्टि निरन्तर चलती है, वही धर्म है। उन्होंने विश्वभर के धर्मों की चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी धर्म भाषा, मजहब, क्षेत्र के आधार पर भेद नहीं सिखाता। धर्म का अर्थ ही मानवता है।

मिश्र शनिवार को '21 वीं सदी के विश्व में धार्मिक मूल्य' विषयक ऑनलाइन अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्म और उससे जुड़े मूल्य कभी भी अप्रासंगिक नहीं हो सकते क्योंकि इनमें जीवन से जुड़ी नैतिकता का समावेश होता है।

इससे पहले राज्यपाल ने अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में उपस्थित लोगों के समक्ष भारतीय संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का वाचन किया।

राजभवन में एक अन्य कार्यक्रम में राज्यपाल मिश्र ने दुर्घटना में अपना एक पैर गंवाने के बावजूद खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले अंशुल बंसल को जर्मन तकनीक आधारित कृत्रिम पैर (ओटो बोक लेग) प्रदान किया। मिश्र ने इस मौके पर कहा कि पर्वतारोहण के लिए विशेष रूप से निर्मित इस कृत्रिम पैर से अब अंशुल पर्वतारोहण में भी देश का नाम रोशन कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया