लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में धार्मिक समूह ने फलस्तीन में इजराइल की आक्रामकता की निंदा की

By भाषा | Updated: May 12, 2021 21:14 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 मई जम्मू-कश्मीर में विभिन्न धार्मिक संगठनों के समूह मुताहिदा मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) ने फलस्तीन पर इजराइल की आक्रामकता की बुधवार को निंदा की और इसे मूलभूत मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन करार दिया।

हुर्रियत कान्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज मोहम्मद उमर फारुक के नेतृत्व में एमएमयू ने ‘‘दमनकारी इजराइली एवं यहूदी बलों’’ द्वारा बमबारी और फलस्तीनियों की ‘‘हत्या’’ की निंदा की।

बयान में कहा गया, ‘‘एमएमयू कब्जे वाले यरूशलम में मस्जिद अल अक्सा के भीतर निर्दोष लोगों पर रमजान के पवित्र माह और लैलतुल-कद्र की रात में किए गए हमले की कड़ी निंदा करता है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘इजराइल का यह हमला अमानवीय है और इसने कब्जा करने वाले यहूदी शासन के नापाक इरादों का खुलासा किया है, जो फलस्तीनियों को उनके घर से निकालना और उनकी जमीन हड़पना चाहता है। एमएमयू शहीदों के परिवारों के साथ एकजुटता जताता है।’’

एमएमयू ने वैश्विक मानवाधिकार संगठनों, संयुक्त राष्ट्र और इस्लामी देशों के संगठन से फलस्तीन के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा