लाइव न्यूज़ :

धर्म को राजनीति का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए : स्वामी प्रसाद मौर्य

By भाषा | Updated: September 17, 2021 14:12 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 17 सितंबर उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि धर्म आस्था का विषय है और इसे राजनीति का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।

मौर्य ने बृहस्पतिवार शाम जिले के गुलाब नगरी के नाम से मशहूर सिकन्दरपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा को अब्बा जान , चाचा जान व भाई जान जैसी बातों से कोई मतलब नहीं है वह आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के पास जन कल्याण के लिए किए गए कार्यों व विकास योजनाओं के आधार पर जा रही है ।

उन्होंने कहा,‘‘ किसी भी भगवान को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिये, भगवान आस्था का विषय हैं और हर व्यक्ति को उसकी आस्था के अनुसार उन्हें मानने की छूट है । आस्था के विषय को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिये।’’

मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर उनके ‘‘भगवान राम व श्री कृष्ण प्रेम’’ पर भी तंज किया।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को चचा जान कहे जाने सम्बन्धी हालिया बयान पर उन्होंने कहा कि,‘‘ भाजपा जन कल्याणकारी कार्यों व विकास योजनाओं को लेकर जनता के पास जा रही है। जिनके पास कुछ नहीं है वे चचा जान व अब्बा जान का सहारा ले रहे हैं । भाजपा को अब्बा जान , चाचा जान व भाई जान जैसी बातों से कोई मतलब नहीं है।’’

उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दल उत्तर प्रदेश में नाकाम हो गया है और विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। देश व प्रदेश की जनता ने कांग्रेस,सपा व बसपा को खारिज कर दिया है । उन्होंने कहा कि आज केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,उनके विकास व कल्याणकारी योजनाओं की ही चर्चा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए