लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में ठंड से मिली राहत

By भाषा | Updated: December 1, 2020 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर उत्तर भारत के कुछ राज्यों में तापमान के बढ़ने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है, जबकि मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता मंगलवार को भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण इस हफ्ते वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ की श्रेणी में बने रहने की आशंका है।

शहर में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 367 था। सोमवार को यह सूचकांक 318 था जबकि रविवार को यह 268 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्र सरकार की दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने बताया कि प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में बने रहने की आशंका है और चार दिसंबर से सात दिसंबर के बीच इसके ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सात दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

उन्होंने बताया कि लाहौल और स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा जहां तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि किन्नौर के कल्पा में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सिंह ने बताया कि शिमला में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में गुलमार्ग को छोड़कर अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। गुलमार्ग में पारा शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी में छह दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम पारा 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया था।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने केंद्र शासित प्रदेश में छह दिसंबर तक मौसम के शुष्क रहने और उसके बाद सात-आठ दिसंबर को बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।

राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जहां सोमवार रात को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बीती रात न्यूनतम तापमान चुरू में 6.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 7.0 डिग्री, पिलानी में 7.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.9 डिग्री, गंगानगर में 9.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ व डबोक में 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ा है।

राजधानी जयपुर सहित राज्य के अनेक हिस्सों में मंगलवार को भी अच्छी धूप खिली रही।

हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान फिर से सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में आईएमडी ने बताया कि दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि करनाल में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहते हुए आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट