लाइव न्यूज़ :

एनडीआरएफ की तर्ज पर महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में गठित होगा राहत बल : उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: July 25, 2021 18:11 IST

Open in App

मुंबई, 25 जुलाई महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कहर के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि राज्य के सभी जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तर्ज पर एक अलग राहत बल का गठन किया जाएगा और इसके साथ ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को भी मजबूत किया जाएगा।

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बाढ़, भूस्खलन और वर्षाजनित अन्य घटनाओं में मरने वालों की संख्या रविवार को 113 पहुंच गई। राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक इन घटनाओं में करीब 100 लोगों के लापता होने की आशंका है। इन घटनाओं में अब तक 50 लोग घायल भी हुए हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी जिले में भीषण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित चिपलून इलाके का दौरा किया।ठाकरे ने चिपलून में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘लगातार हो रही प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तर्ज पर एक अलग राहत बल का गठन किया जाएगा। इसके अलावा बाढ़ प्रबंधन मशीनरी भी स्थापित की जाएगी।’’

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, पानी और दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ठाकरे ने यह भी कहा कि वह 27 जुलाई को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने लोगों से होर्डिंग नहीं लगाने अथवा व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने के लिए नहीं आने की भी अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए उनके जन्मदिन के अवसर पर किसी प्रकार का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाना चाहिए। ठाकरे ने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने का भी आग्रह किया।

इस बीच, केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे ने भी बाढ़ प्रभावित चिपलून शहर का दौरा किया और स्थानीय प्रशासन को गैर-जिम्मेदार बताते हुए बाढ़ के प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की आलोचना भी की। राणे ने कहा, ‘‘राज्य में कोई मुख्यमंत्री अथवा प्रशासन नहीं है। राज्य सरकार ने बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह