लाइव न्यूज़ :

AAP सांसद संजय सिंह को रिलायंस ने भेजा 5,000 करोड़ रुपये के मानहानि का नोटिस

By IANS | Updated: February 16, 2018 23:55 IST

संजय सिंह ने सरकार द्वारा फ्रांस की सरकार से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के बारे में 'मुद्दों' को उठाया था।

Open in App

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को रिलायंस समूह ने 'गलत, विकृत और दुर्भावनापूर्ण' आरोप लगाने का हवाला देकर 5,000 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है। रिलायंस ग्रुप आफ कंपनीज द्वारा भेजा गया नोटिस सिंह के 13 फरवरी की प्रेस वार्ता के संदर्भ में हैं, जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा फ्रांस की सरकार से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के बारे में 'मुद्दों' को उठाया था।

रिलायंस समूह द्वारा आरोप लगाया गया है कि प्रेस वार्ता में सिंह द्वारा दिए समूह के बारे में दिए गए बयान 'अपमानजनक और गंभीर मानहानि' वाले थे। कारोबारी समूह ने कहा कि बयान से 'गंभीर बदनामी हुई और उनकी प्रतिष्ठा और साख को काफी नुकसान पहुंचा।'

रिलायंस के वकीलों द्वारा भेजे गए अवमानना नोटिस में कहा गया है, "हमारे मुवक्किलों का नुकसान का दावा करने के अधिकार सुरक्षित हैं, जिसका वर्तमान में उन्होंने 5,000 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया है। प्रेस वार्ता ने हमारे मुवक्किलों और उनकी कंपनियों के समूह की छवि और प्रतिष्ठा को प्रभावित किया है और/या नुकसान पहुंचाया है।"

नोटिस में यह दावा किया गया है कि सिंह की ब्रीफिंग 'स्पष्ट रूप से एक प्रेरित अभियान थी.. कॉर्पोरेट प्रतिद्वंद्वियों द्वारा प्रेरित थी और रिलायंस समूह को जानबूझकर बदनाम करने के लिए की गई जिससे कंपनी के व्यावसायिक हित प्रभावित हुए हैं।' नोटिस में कहा गया कि सार्वजनिक हितों के संरक्षक के तौर पर सिंह को 'केवल अकाट्य सबूतों पर आधारित' बयान ही देना चाहिए।

टॅग्स :संजय सिंहआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्ट60 वर्षीय मां को फर्श पर धक्का देकर मार डाला, पुत्र शेर अली अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है