लाइव न्यूज़ :

रिलायंस फाउंडेशन ने जॉनसन एंड जॉनसन टीके की खुराक आयात करने के लिए सरकार की अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: June 4, 2021 22:22 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली, चार जून उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की परोपकारी संस्था ‘रिलायंस फाउंडेशन’ ने अपने कर्मचारियों के टीकाकरण के वास्ते जॉनसन एंड जॉनसन टीके की खुराक आयात करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन ने देश में अपने कर्मचारियों के टीकाकरण और आंतरिक उपयोग के लिए अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन टीके की 20 लाख खुराकों का आयात करने की सरकार से अनुमति मांगी है।

सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से हाल ही में किये गये एक संवाद में रिलायंस फाउंडेशन ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन के आयातित टीके का इस्तेमाल केवल संगठन के भीतर ही किया जायेगा और व्यावसायिक उद्देश्य के लिए इसका उपयोग नहीं किया जायेगा।

संगठन ने कहा है कि वह भविष्य में अन्य टीका उत्पादकों से टीके आयात करने की संभावनाओं का भी पता लगा सकता है और इसका उपयोग केवल आंतरिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के नेतृत्व में, रिलायंस फाउंडेशन की स्थापना 2010 में आरआईएल की विभिन्न परोपकारी पहलों को गति प्रदान करने के लिए की गई थी।

फाउंडेशन ने सरकार से कहा है कि इस अभूतपूर्व महामारी के दौरान, उसने कोविड-19 अस्पतालों और देखभाल केंद्रों की स्थापना कर और मुफ्त भोजन प्रदान करके समाज को राहत प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है।

एक सूत्र ने रिलायंस फाउंडेशन द्वारा मंत्रालय को किये गये संवाद के हवाले से कहा, ‘‘रिलायंस फाउंडेशन सीमित उपयोग के उद्देश्य से और पूरे भारत में हमारे कर्मचारियों के टीकाकरण और आतंरिक इस्तेमाल के उद्देश्य से अमेरिका से जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके का आयात करेगा। इस टीके का इस्तेमाल केवल संगठन के भीतर ही किया जायेगा न कि व्यावसायिक उद्देश्य के लिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह