लाइव न्यूज़ :

भारत के राष्ट्रीय संपदा की अनवरत लूट जारी है : एअर इंडिया की बिक्री पर येचुरी ने कहा

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर एअर इंडिया की बिक्री टाटा कंपनी को किए जाने पर माकपा ने सोमवार को सरकार पर प्रहार करते हुए दावा किया कि केंद्र की तरफ से समूह को यह ‘‘उपहार’’ है और राष्ट्रीय संपदा की ‘‘दिनदहाड़े लूट’’ है।

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि एयर लाइन का 46,262 करोड़ रुपये का कर्ज देश के लोगों पर छोड़ दिया जाएगा।

येचुरी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार भारत के राष्ट्रीय संपदा की लगातार लूट कर रही है। राष्ट्रीय हवाई सेवा एअर इंडिया को टाटा कंपनी को बेच दिया गया। यह बिक्री मोदी सरकार द्वारा टाटा को नि:शुल्क उपहार देने के समान है। यह राष्ट्रीय संपदा की दिनदहाड़े लूट है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टाटा पर 15,300 करोड़ रुपये का कर्ज होगा जिसे निश्चित तौर पर पुनर्गठित किया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार को महज 2700 करोड़ रुपये मिलेंगे।’’

उन्होंने दावा किया कि शेष 46,262 करोड़ रुपये का कर्ज सरकार पर रहेगा जिसका मतलब है कि लोगों को इसे वहन करना होगा।

येचुरी ने कहा, ‘‘बहरहाल, एअर इंडिया द्वारा अधिग्रहित सभी संपत्तियां जिसमें विमान के नये बेड़े भी शामिल हैं, वे टाटा कंपनी के हो जाएंगे।’’

कांग्रेस के साथ राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन के एक सवाल पर येचुरी ने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि भाजपा को अलग-थलग किया जाए और उसे पराजित किया जाए और भाजपा विरोधी वोट को एकजुट किया जाए। हम राज्यवार निर्णय करेंगे कि इसे बेहतर तरीके से कैसे किया जा सकता है। ध्यान हमारे स्वतंत्रत तरीकों को मजबूत करने, कमजोरियों का पता लगाने और उन्हें ठीक करने पर है।’’

पार्टी सूत्रों ने संकेत दिए कि कांग्रेस के साथ राष्ट्रव्यापी गठबंधन पर शीर्ष नेतृत्व बंटा हुआ है। पोलित ब्यूरो की बैठक के दौरान केरल के नेताओं ने जहां इस विचार का विरोध किया वहीं पश्चिम बंगाल के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के बगैर एकीकृत विपक्ष नहीं उभर सकता।

संवाददाता सम्मेलन में येचुरी ने जम्मू-कश्मीर में हिंसा का मुद्दा भी उठाया और क्षेत्र में शांति लाने के केंद्र के वादे पर सवाल उठाए।

माकपा नेता ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को लखीमपुर खीरी घटना के सिलसिले में तुरंत बर्खास्त करने की भी मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए