लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज फिर टली, निर्माता जल्द करेंगे अगली तारीख की घोषणा

By भाषा | Updated: September 11, 2021 19:00 IST

Open in App

मुंबई, 11 सितंबर फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली की महत्वाकांक्षी फिल्म 'राइज़ रोअर रिवोल्ट' (आरआरआर) की रिलीज को एक बार फिर टाल दिया गया है। कोविड-19 महामारी के कारण देश और दुनिया के कई हिस्सों में सिनेमाघरों के बंद होने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

राजामौली द्वारा निर्देशित तेलुगू भाषा की यह फिल्म 20वीं शताब्दी की शुरुआत में दो भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है। फिल्म में राम चरण अल्लूरी सीताराम राजू और एन टी रामा राव जूनियर कुमारम भीम के रूप में दिखाई देंगे।

निर्माताओं ने अगस्त के अंत तक ‘आरआरआर’ की शूटिंग पूरी कर ली थी और कहा था कि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेज गति से आगे बढ़ रहा था।

‘आरआरआर’ पहले 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

आरआरआर के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को कहा कि भले ही पोस्ट प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा हो गया हो, लेकिन फिल्म की रिलीज को तब तक के लिए टाल दिया गया है जब तक कि विश्व भर में सिनेमाघर पूरी तरह से खुल नहीं जाते।

फिल्म के निर्माताओं ने टि्वटर पर कहा, ‘ आरआरआर फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा हो गया है और यह 21 अक्टूबर तक रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी। लेकिन, जैसा कि कई लोगों को पता है, हम फिल्म की रिलीज को स्थगित कर रहे हैं। सिनेमाघरों के अनिश्चित काल के लिए बंद होने के कारण हम अभी एक नयी तारीख की घोषणा नहीं कर सकते। दुनिया भर में सिनेमाघरों के सामान्य रूप से खुलने के बाद हम जल्द ही फिल्म की रिलीज की नयी तारीख की घोषणा करेंगे।’

आरआरआर में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्माण डीवीवी इंटरनेटमेंट की ओर से किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट