लाइव न्यूज़ :

आमिर खान की ‘लाल सिंह चढ्ढा’ की रिलीज टली, अब 22 अप्रैल को दिखेगी सिनेमाघरों मे

By भाषा | Updated: November 20, 2021 14:14 IST

Open in App

मुंबई, 20 नवंबर बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" अब वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी के बजाय 14 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने शनिवार को यह घोषणा की।

यह फिल्म 1994 की हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर "फॉरेस्ट गंप" की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका में थे। हिंदी संस्करण का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है, जिन्होंने पहले आमिर के साथ "सीक्रेट सुपरस्टार" (2017) में काम किया था।

फिल्म के बैनर, आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर आमिर और फिल्म की अभिनेत्री करीना कपूर खान वाले एक नए पोस्टर के साथ नई रिलीज की तारीख साझा की।

ट्वीट में कहा गया, “हमें अपनी नई पोस्ट साझा करने की खुशी है और हमारी नई रिलीज की तारीख- ‘लाल सिंह ऑन बैसाखी’ है।”

"लाल सिंह चड्ढा" कोरोना वायरस महामारी के कारण कई बार टली है। फिल्म मूल रूप से क्रिसमस 2021 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 के बीच शूटिंग रोक दिए जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। टीम ने सितंबर में निर्माण कार्य पूरा कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल