लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना प्रतिबंधों में ढील : 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा घर

By भाषा | Updated: July 12, 2021 23:42 IST

Open in App

भोपाल, 12 जुलाई मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट के मद्देनजर कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंधों में और ढील देते हुए सिनेमा घरों को 50 प्रतिशत क्षमता और रेस्तरां को पूरी क्षमता से संचालित करने की अनुमति देने की सोमवार को घोषणा की।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक सिनेमा हॉल बंद थे और रेस्तरां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित हो रहे थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार शाम को आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में कमी आयी है और सोमवार को वह घटकर महज 18 रह गयी है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या महज 296 रह गयी है। प्रदेश के सोमवार को 44 जिलों में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है। अब विवाह समारोह में अधिकतम 100 लोग और अंतिम संस्कार में 50 लोग शामिल हो सकेंगे।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिनेमा घर अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ और रेस्तरां पूरी 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाए जा सकते हैं। साथ ही बाजार भी रात दस बजे तक खुले रहेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को महामारी की संभावित तीसरी लहर के को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा। मुख्यमंत्री प्रदेश में संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और केरल में नये मामलों में कमी नहीं आ रही है। दक्षिण और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि अगस्त महीने में मामले बढ़ सकते हैं लेकिन हम तीसरी लहर को बेअसर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक प्रदेश में अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोगों को तथा विवाह समारोह में अधिकतम 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति थी। इसी तरह बाजारों को रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे