लाइव न्यूज़ :

नागपुर में पाबंदियों में दी गयी ढील, बाजारों और दुकानों में लोग पहुंचने लगे

By भाषा | Updated: June 7, 2021 16:18 IST

Open in App

नागपुर, सात जून महाराष्ट्र की पांच स्तरीय अनलॉक योजना के तहत नागपुर में पाबंदियों में ढील देने के बाद सोमवार को सुबह बाजारों एवं सड़कों पर चहल-पहल नजर आयी।

महाराष्ट्र सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार, राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पाबंदियां लगायी गयी थीं। कोविड-19 के मामलों में गिरावट आने पर पांच स्तरीय योजना के तहत छूट दी जा रही है। पहली श्रेणी में वे शहर और जिले हैं जहां सक्रमण दर पांच फीसदी है और ऑक्सीजन बेड पर इलाजरत मरीजों की संख्या 25 प्रतिशत से कम हैं।

राज्य के मंत्री और नागपुर उत्तर के विधायक नितिन राउत ने रविवार को कहा था कि विदर्भ के इस सबसे बड़े जिले मे अब भी कुछ पाबंदियां रहेंगी ताकि इस महामारी के फिर से तेज होने की आशंका से बचा जा सके।

एक प्रमुख मॉल के प्रबंधक स्नेहिल मुंघाते ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ सुबह से जो लोग आ-जा रहे हैं, उनकी संख्या कम है लेकिन हमें यकीन है कि आने वाले दिनों में चीजें बेहतर होंगी। हम ढाई महीने के बाद मॉल खोल रहे हैं और ग्राहकों को उनका तापमान जांच करने के बाद अंदर आने की इजाजत दी जा रही है। सभी कर्मियों को मास्क, ग्लव्स का उपयोग करने और आपस में दूरी बनाये रखने को कहा गया है। ’’

नागपुर रेज़ीडेंशियल होटल एसोसिएशन (एनआरएचए) के प्रमुख तेजिंदर सिंह रेणु ने पीटीआई-भाषा से कहा कि रात दस बजे तक खाने की इजाजत देना और शादियों में 100 लोगों की अनुमति देना इस क्षेत्र के लिए राहत है।

नाग विदर्भ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अश्विन मेहादिया ने कहा कि कुछ पाबंदियां हटाने का कदम स्वागतयोग्य है लेकिन यदि दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को शाम सात बजे तक काम करने की अनुमति होती तो बेहतर होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव