लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के चार जिलों में लॉकडाउन पाबंदियों में दी गयी ढील

By भाषा | Updated: June 22, 2021 19:30 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 जून कर्नाटक सरकार ने वातानुकूलित को छोड़कर बाकी सभी दुकानों को सुबह छह बजे से एक बजे तक खुलने की अनुमति देते हुए चार जिलों में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में मंगलवार को और ढील दी। वातानुकूलित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं मॉल अभी बंद ही रहेंगे।

एक आदेश में राजस्व विभाग के प्रधान सचिव एन मंजूनाथ प्रसाद ने कहा कि दक्षिण कन्नड़, हासन, दावणगेरे और चामराजनगर जिलों में पांच जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन नियमों में तत्काल प्रभाव से ढील दी गयी है।

आदेश में कहा गया है, ‘‘ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 24 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष कुछ खास जिलों में कोविड-19 स्थिति का आकलन करने के बाद एतद द्वारा सभी दुकानों को सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक खुलने की अनुमति देते हैं लेकिन वातानुकूलित दुकानों, वातानुकूलित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं मॉल अपवाद रहेंगे। ’’

सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में तीव्र वृद्धि के बाद 27 अप्रैल को पाबंदियां लगा दी थी लेकिन संक्रमण घटने पर अब वह चरणबद्ध तरीके से उनमें ढील दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह