तमिलनाडु में लॉकडाउन में दी गई ढील, 28 जून से खुलेंगे प्रार्थना स्थल

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:46 IST2021-06-25T22:46:05+5:302021-06-25T22:46:05+5:30

Relaxation in lockdown in Tamil Nadu, prayer places will open from June 28 | तमिलनाडु में लॉकडाउन में दी गई ढील, 28 जून से खुलेंगे प्रार्थना स्थल

तमिलनाडु में लॉकडाउन में दी गई ढील, 28 जून से खुलेंगे प्रार्थना स्थल

चेन्नई, 25 जून तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन के प्रतिबंधों में और ढील देने का निर्णय शुक्रवार को लिया जो 28 जून से प्रभावी होंगे। पाबंदियों में ढील के तहत चार जिलों में प्रार्थना स्थलों को दोबारा खोलने की अनुमति दी गई है और 23 अन्य जिलों में सार्वजनिक परिवहन बहाल कर दिया गया है।

यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि 27 जिलों में जिम, योग केंद्र, संग्रहालय और संरक्षित स्मारकों को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। योग केंद्र 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं।

कोयंबटूर और तंजौर समेत 11 अन्य जिलों में उपरोक्त प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा राज्य भर में लोग सुबह पांच बजे से सुबह नौ बजे तक समुद्र तट पर जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Relaxation in lockdown in Tamil Nadu, prayer places will open from June 28

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे