लाइव न्यूज़ :

चोरी करने आये रिश्तेदार ने सास, बहू की धारदार हथियार से हत्या की

By भाषा | Updated: October 5, 2021 15:34 IST

Open in App

जयपुर, पांच अक्टूबर राजस्थान के चूरू जिले में सोमवार की रात चोरी करने आये एक रिश्तेदार युवक ने सास, बहू की धारदार हथियार से हमला कर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहरूख खान कतर में मजदूरी करने वाले बुदे खान के मकान में चोरी की नियत से घुसा लेकिन बुदे खान की पत्नी रहीसा (50) जाग गई और उसने अलमारी से बहुमुल्य सामान की चोरी करते आरोपी को पकड लिया।

चूरू पुलिस अधीक्षक नारायण तोगस ने बताया, ‘‘ उसके बाद आरोपी खान ने चाकू से रहीसा पर हमला कर दिया। रहीसा की बहू यास्मीन (25) भी इस बीच जाग गई थी, आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि उसी दौरान महिलाओं का शोर सुनकर पडोसी उनके घर पहुंचे लेकिन आरोपी फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि यह घटना यास्मीन की 9 वर्षीय बेटी सामने घटी क्योंकि वह भी जाग गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ‘‘आरोपी को चूरू सीमा के एक गांव से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।’’

उन्होंने बताया कि बुदे खान और उसका बेटा तथा मृतका यास्मीन का पति साजिद दोनों कतर में काम करते है। दोनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। उनके यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंपे जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन