लाइव न्यूज़ :

परिजन ने गिरफ्तार पीएफआई कार्यकर्ता को इलाज के लिए एम्स स्थानांतरित करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 01:07 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), 25 सितंबर हाथरस सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के गांव जा रहे तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार पीएफआई के कथित कार्यकर्ता अतिकुर रहमान के ससुर ने मथुरा के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उसे इलाज के लिए एम्स स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। इस समय विचाराधीन कैदी के तौर पर वह मथुरा जेल में बंद है। यह जानकारी उसके वकील ने दी।

जिलाधिकारी को संबोधित पत्र 23 सितंबर को लिखा गया है। रहमान के वकील मधुबन दत्त चतुर्वेदी ने पत्र को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘अतिकुर रहमान बचपन से ही हृदय की धमनियों की बीमारी से ग्रस्त हैं और 22 सितंबर को मथुरा जेल से लखनऊ स्थित धनशोधन रोधी अधिनियम (पीएमएलए) विशेष अदालत ले जाते वक्त उन्हें हृदय और श्वास की गंभीर समस्या हुई।

उन्होंने कहा कि रहमान को सबसे पहले खंडारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा गया, जहां से उन्हें आगरा जिला अस्पताल और बाद में आगरा के एसएन चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज करने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) या लखनऊ के एसजीपीजीआई स्थानांतरित करने की सलाह दी।

गौरतलब है कि पिछले साल पांच अक्टूबर को दिल्ली में कार्यरत केरल के पत्रकार सिद्दिकी कप्पन और रहमान सहित तीन अन्य लोगों को मथुरा पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया था जब वे हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दलित लड़की के गांव जा रहे थे जिसकी मौत दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह